चचेरी बहन से दुष्कर्म

उत्तराखंडः साली पर आया जीजा का दिल, नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो फिर किया दुष्कर्म

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News: खबर हरिद्वार जिले के रूड़की से है। जहां जीजा-साली के रिश्ते को तार-तार करने वाला सामने आया। एक युवक ने नाबालिग साली का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। यह आरोप नाबालिग साली ने अपने ही जीजा पर लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जीजा समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

पूरा मामला रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। गाजियाबाद निवासी नाबालिग बहन अपनी बड़ी बहन के ससुराल आई थी। इस दौरान नहाते समय जीजा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब वीडियो के जरिये जीजा ने साली को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

वीडियो वायरल और ब्लैकमेल करने की धमकी देकर नाबालिग साली से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जीजा ने जान से मारने की धमकी दी। लेकिन बढ़ते मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर नाबालिग साली ने दुष्कर्म की बात बहन को बता दी। बहन ने विरोध किया तो गाली-गलौज कर परिवार को जान से मारने की धमकी मिली। इस मामले पर इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल का कहना है कि जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें