रुद्रपुर/काशीपुर। सरकारी स्कूलों में अनियमितताएं थम नहीं रही हैं। जसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा प्रथम के प्रधानाध्यापक हाजिरी लगाकर नदारद हो गए। एमडीएम में भी गड़बड़ी पायी गई। इस पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। वहीं, सीईओ ने 20 नवंबर को पोर्टल पर रियल टाइम अटेंडेंस नहीं लगाने वाले जिले के माध्यमिक स्कूलों के 114 अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्र ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा प्रथम जसपुर का औचक निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि विद्यालय में कुल 183 बच्चे पंजीकृत हैं। छात्र उपस्थिति पंजिका में 140 बच्चे दिखाए गए थे पर मात्र कुल 56 बच्चे ही उपस्थित मिले। इसमें कक्षा एक और तीन में एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। वहीं विद्यालय में रखरखाव, साज-सज्जा, पानी निकास की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। अध्यापक उपस्थिति पंजिका में प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर थे पर वे विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। पत्र व्यवहार पंजिका में 18 से 21 नवंबर तक लगातार प्रधानाध्यापक के विद्यालयी समय में विद्यालय छोड़ा पाया गया। इस पर प्रधानाध्यापक मो. याकूब को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी जसपुर कार्यालय से संबद्ध किया गया।

वहीं, इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों को यू डायस पोर्टल पर रियल टाइम अटेंडेंस भरना अनिवार्य है। विद्यालय आकर अध्यापकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी है। 20 नवंबर को जिले के 114 अध्यापक ऐसे रहे जिन्होंने अपनी अटेंडेंस नहीं लगाई। इनमें बाजपुर के 29, गदरपुर के 15, जसपुर के 04, काशीपुर के 14, खटीमा के 15, रुद्रपुर 08 और सितारगंज के 29 शिक्षक ऐसे रहे जिन्होंने हाजिरी नहीं लगाई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
