हल्द्वानी। नगर क्षेत्र में निवास करने वाली पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है, तथा साथ ही आरोपी द्वारा महिला की नाबालिक बेटी से भी छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बरेली निवासी महिला ने बताया है कि वह मुखानी क्षेत्र में अपनी 12 साल की बेटी के साथ किराये में रहती है। यहीं किराये में ब्यूटीपार्लर चलाती है। कहा कि उसका पति के साथ पूर्व में ही तलाक हो चुका है। आरोप है कि एक साल पहले वह अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। इसी दौरान टैक्सी मालिक निर्मल कुमार निवासी सलियाकोट, मुक्तेश्वर से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उसका घर में आना-जाना शुरू हो गया। आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात आई तो युवक मुकर गया। कहा कि 10 और 11 नवंबर को वह अपने दुकान में थी। इस दौरान निर्मल उसके घर आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 


