खटीमा- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां कामन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद किया घटना से मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक सबौरा गांव निवासी मनोज सिंह राणा (45) अपने साथियों के साथ कामन नदी में मछली मारने गया था इसी दौरान अचानक गहरे पानी में डूब गया साथियों द्वारा बचाने की कोशिश की गई लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते वह ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि मनोज मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन करता था उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
