Almora News- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने कमर कस ली है। नशे के खिलाफ युवाओं को भी एकजुट कर काकडी घाट में महापंचायत का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 27 जुलाई को मातृशक्ति की अगुवाई में एकता मंच से जुड़े नौजवानों ने नशे के खिलाफ 16 किलोमीटर का जुलूस निकालकर 10 दिन का अल्टीमेटम दिया था।
पहाड़ के छोटे-छोटे गांव में अवैध शराब की बिक्री धीरे-धीरे नशे के अड्डे में तब्दील हो गई है। हालात बेकाबू होते देख अब महिलाओं ने नशे को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया है। रविवार को 10 से ज्यादा गांव की महिलाओं ने शीतला खेत से विभिन्न गांव को होते हुए जुलूस निकाला और शाम को काकडी घाट में महापंचायत में निर्णय लिया किस चोरी छुपे शराब बेचने वालों को बिच्छू घास से सबक सिखाया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि तल्ला तिख़ून व कण्डारखुआं छोटी-छोटी दुकानें शराब का अड्डा बन चुकी है लिहाजा अब अवैध शराब बेचने वालों को शिशौण यानी बिच्छू घास लगाकर सबक सिखाया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
