Bageshawar News- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जंगल में शिकार के तीन साथियों में 1 साथी की संदिग्ध रूप से मौत हो गई मृतक के चेहरे और सीने पर गोली के छर्रे के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक भद्रकाली कपूरी जंगल में नदी के किनारे जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बीते शनिवार की देर शाम धपोलासेरा निवासी रविंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष अपने 2 साथी संजय और पवन के साथ गया था, जहां रविंद्र का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे और सीने पर गोली के छर्रे के निशान हैं लिहाजा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है साथ ही मृतक के दोनों साथियों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जहां परिजनों में शोक की लहर है तो वहीं ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है कि आखिर साथियों के साथ शिकार पर गए रविंद्र की मौत कैसे हुई?
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी
उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद
हल्द्वानी : यहां ट्रैक्टर सवार की गुंडागर्दी, ढाबे के बाहर खड़ी कार पर तीन बार चढ़ाया ट्रैक्टर, वीडियो वायरल 

