Uttarkashi News: देवभूमि की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही है। आये दिन खेलों से लेकर सेना तक बेटियों का दबदबा बनता जा रहा है। अब उत्तरकाशी के लोंथरु गांव निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही एक बार फिर उत्तराखंड सुर्खियों में है।
सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर पर तिरंगा फहराया था। इसके बाद उनके कदम यहीं नहीं रुके। उन्होंने माउंट मकालू 8463 मीटर पर आरोहण किया। 15 दिन के अंदर दोनों पर्वतों पर आरोहण कर उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। 25 वर्षीय सविता का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। सरकारी स्कूल से पढ़ीं सविता ने 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया।

बता दें कि सविता ने एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स भी किया। सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक भी हैं। सविता इससे पूर्व त्रिशूल पर्वत 7120 मीटर, हनुमान टिब्बा5930 मीटर, कोलाहाई 5400 मीटर, द्रौपदी का डांडा 5680 मीटर, तुलियान चोटी 5500 मीटर, दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से 8516 मीटर पर सफल आरोहण कर चुकी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
