कोरोनाकाल में पहाड़ में शादियों का सीजन जोरों पर है। पहले अल्मोड़ा में पीपीई किट पहनकर शादी की गई, अब चंपावत में भी पीपीई किट पहनकर शादी संपन्न हुई। यहां शादी से एक दिन पहले दुल्हन कोरोना पॉजिटिव मिली तो शनिवार को बारात आयी। पीपीई किट में प्रशासन की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। शादी के बाद दुल्हन व उसके परिवार को 17 दिन क्वारंटीन पर रखा गया है। 17 दिन के बाद सैंपलिंग होगीं।। इसके बाद अगर निगेटिव रिपोट्र आती है तो दुल्हन की विदाई की जाएगी। वहीं शादी के बाद बारात वापस चली गई।
दरअसल चंपावत के बेलखेत निवासी सीमा बोहरा पुत्री दीवान सिंह बोहरा की शादी ऊधमसिंह नगर चकरपुर खटीमा निवासी पंकज अधिकारी पुत्र जोत सिंह से तय हुई। शनिवार को विवाह होना था। पांच दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम बेलखेत क्षेत्र से लोगों की सैंपलिंग ले गई थी जिसमें दुल्हन भी शामिल थी। गुरुवार को यहां 32 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले तो गांव में हडक़ंप मच गया। क्योंकि दुल्हन भी कोरोना पॉजिटिव थी। परिजनों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी कि शनिवार को शादी है। जिसके बाद प्रशासन की अनुमति लली गई अन्य रिश्तेदारों के शादी में आने पर रोक लगाई गई और पीपीई किट पहनकर शादी का निर्णय लिया गया।
शनिवार को दूल्हा पंकज, उसका भाई सुनील, मनोज, पंडित जगदीश कलोनी व ड्राइवर नरेश के साथ जगबुढ़ा पुल पर कोरोना जांच कराने के बाद बरात लेकर बेलखेत पहुंचे। इस दौरान नदी पार एकांत में शादी की तैयारी की गई। शादी में डा. गिरेंद्र चौहान, डा. मनीष बिष्ट, पटवारी अमित सिपाल, दूल्हा-दुल्हन समेत उसके भाईयों ने पीपीई किट पहनाई। विवि-विधान से शादी की रस्में पूरी हुई। दूल्हा पक्ष के लोग अपने साथ खाना भी लाये थे। फिर चार बजे बरात बिना दुल्हन के विदा हो गई।
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी- अब यूपी नही जा पाएगी रोडवेज बस, यात्री परेशान, ये है कारण
पटवारी अमित ने दुल्हन व उसके स्वजनों को 17 दिन होम आइसोलेशन में रहने का नोटिस दिया है। एक बार फिर दुल्हन की सैंपलिंग की जाएगी। अगर रिपोर्ट निगेटिव आयी तो दुल्हन की विदाई की जाएगी। शादी समारोह में करीब 10 लोग शामिल रहे। शादी संपन्न होने के बाद कोरोना सैंपलिंग नोडल डा. गिरेंद्र चौहान बेलखेत क्षेत्र में लोगों की सैंपलिंग ली। करीब 300 लोगों की सैंपलिंग हुई। इससे पहले यहां 32 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसमें दुल्हन भी शामिल थी। ऐसे में प्रशासन द्वारा यहां कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी- (जान लो) अब नवीन मंडी में लगी यह पाबंदियां, फुटकर सब्जी बेचने पर भी प्रतिबंध
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड: (दु:खद)-सिर्फ 14 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, पहाड़ में कोरोना से दूल्हे की मौत
यह भी पढ़ें 👉देहरादून-(बड़ी खबर) अब राज्य में इस रेट पर होंगे RT-PCR टेस्ट, देखिए रेट
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड- 18 से 45 साल के लोगो को इस तारीख से लगेगा टीका, यहां रजिस्ट्रेशन करना होगा अनिवार्य

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
