ALMORA NAEWS- इस वक्त अल्मोड़ा जिले से बड़ी खबर आ रही है। पनुवनौला के पास एक अल्टो कार के अंदर एक व्यक्ति पूरी तरह जला हुआ मिला। जबकि कुछ ही दूरी पर दूसरा युवक गंभीर हालत में मिला। सूचना के बाद पहुंची राजस्व पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया था।
बताया जा रहा है कि आज धौलादेवी ब्लॉक के पतोढिया फार्म के पास सुबह तडक़े चार बजे ग्रामीणों ने देखा कि खेत पर एक कार संख्या यूके04एन-4113 पूरी तरीके से जली हुई है। कार के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ है और उसकी मौत हो गयी है। जबकि एक आदमी कार से कुछ दूरी पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
इसके बाद जले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि भेज दिया है।ं जांच करने पर कार से कुछ दूरी पर ही एक और युवक गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। वह बेहोश था। जिसके बाद आनन-फानन में उसे आपातकालीन सेवा 108 के जरिए हायर सेंटर रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
