नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल में एक रात में ही शातिर चोरों ने मोहल्ले के 1 दर्जन से अधिक वाहनों से बैट्री चोरी कर ली। इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों की बैटरी चुराना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पाया जा रहा है कि पुलिस ने वाहन स्वामियों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सीसीटीवी की तलाश से शातिर चोरों को खोजना शुरू कर दिया है।
शेरवुड क्षेत्र में रहने वाले लोगों के पास पार्किंग की कोई खास व्यवस्था नहीं है लिहाजा अधिकांश वाहन स्वामी सड़कों के किनारे ही अपने वाहन पार्क करते हैं। सुबह क्षेत्र के ही रहने वाले विकास जोशी घर से बाजार के लिए निकले और जब वह अपनी कार में बैठ कर वाहन स्टार्ट करने लगे तो वाहन स्टार्ट नहीं हुआ फिर उन्होंने बोनट खोलकर देखा तो उनकी कार से बैटरी गायब थी।
इसी बीच कुछ और क्षेत्रवासी भी वहां पहुंचे जब उन्होंने अपने अपने वाहनों की जांच की तो सभी मैं बैटरी गायब मिली लगभग एक दर्जन वाहनों से बैटरी चोरी हो जाने के बाद वाहन स्वामियों के होश उड़ गए घटना की जानकारी तल्लीताल पुलिस को दी गई है बताया गया है कि क्षेत्रवासी विकास जोशी, नंदू लाल, वीरेंद्र खकरियाल, रवि चौहान, रंजीत परमार, आशीष पांडे, हीरालाल, कुंदन, मंगल, एडविन शिप्ले, दिनेश और राकेश के वाहनों से बैटरी चोरी होने की शिकायत हुई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 

