उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। जिले में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वांछित आरोपी शाकिर अली उर्फ नक्टा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : तथ्यों को छिपाकर भर्ती हुए शिक्षक अब होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम कलकत्ती खानपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और कुईखेड़ी मार्ग स्थित श्मशान घाट के पास मुठभेड़ हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Ruleta con promociones diarias para Mac: Todo lo que necesitas saber

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी…जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : देहरादून में सजा साहित्य का मंच, सीएम धामी ने दिग्गज साहित्यकारों को किया सम्मानित

पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह नशे के कारोबार में भी शामिल था। पुलिस ने साफ कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें