शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक ने बच्चों को घर भेजा, निलंबित
, पौड़ीः विकासखंड बीरोंखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नानस्यूं में तैनात शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और बच्चों की छुट्टी कर घर भेज दिया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी नागेंद्र बर्वाल ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीरोंखाल संबद्ध कर दिया है।

विद्यालय में अध्ययनरत सात बच्चे जब सोमवार सुबह प्रांगण में पहुंचे तो सहायक अध्यापक रूपचंद्र को नशे में धुत देखकर हैरान रह गए। वे कुछ कह पाते, शिक्षक ने सभी को तुरंत घर जाने को कह दिया। सुबह ही बच्चों की छुट्टी होने पर ग्राम प्रधान हिमांशु रावत स्कूल पहुंच गए। उन्होंने शराब के नशे धुत शिक्षक का वीडियो बनाकर उप शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल वर्षा को भेज दिया। उप शिक्षा अधिकारी ने
प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा पौड़ी को कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा। पत्र में यह भी कहा गया कि शिक्षक अगस्त में भी शराब के नशे में स्कूल आए थे। तब कड़ी हिदायत दी गई थी, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है। उनके नियमावली विरुन्द्ध आचरण से विद्यालय और विभाग की छवि धूमिल हुई है। बता दें कि विद्यालय में दो शिक्षक सेवारत हैं। दूसरे शिक्षक किसी प्रशिक्षण में शामिल होने के चलते स्कूल नहीं आए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
