- यहां छात्रों को पीटने पर प्रधानाध्यापिका को किया गया निलंबित।
नैनीताल– उत्तराखंड के भीमताल में एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को उसके पद से निलंबित कर दिया है। दरअसल प्रधानाध्यापिका पर आरोप है कि बीते मंगलवार को भीमताल विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़चूला में प्रधानाध्यापिका कक्षा में छात्रों से विषय से संबंधित कुछ सवाल पूछे। इसके बाद तीन छात्र जब सवालों का जवाब नहीं दे पाए, तो प्रधानाध्यापिका ने इन छात्रों की जमकर पिटाई कर दी।
इससे छात्रों के शरीर पर निशान तक पड़ गए। घर पहुंचे छात्रों ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों ने प्रधानाध्यापिका की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की। स्कूल में छात्रों की पिटाई करने के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने की संस्तुति की है। पीड़ित छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर बुधवार को बीईओ स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका के निलंबन की संस्तुति जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) को भेज दी है।
बीईओ ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने की संस्तुति का पत्र जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) नागेंद्र बर्त्वाल को भेज दिया है। बीईओ ने निलंबन का संस्तुति पत्र डीईओ बेसिक को भोजने की पुष्टि की है। वही इसके अलावा विद्यालय में अन्य शिक्षक की तैनाती के आदेश किए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
