रामनगर- उत्तराखंड के रामनगर से यह खबर सामने आ रही है कि यहां परिजनों द्वारा युवती की शादी तय किए जाने से नाराज युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें शादी तय करने से आत्महत्या किए जाने की बात लिखी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पीरु मदारा गांव के अंतर्गत शिवपुर टांडा इलाके में रहने वाले भगवान दास की पुत्री बबीता की शादी का रिश्ता परिजनों द्वारा पूर्व में तय कर दिया गया था जिससे वह नाराज चल रही थी उसने परिजनों को रिश्ते को लेकर एतराज भी जताया था बताया जा रहा है कि गुरुवार को उसने घर में परिजनों की गैरमौजूदगी में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई घर पहुंच कर देखा तो बेटी फांसी पर लटकी पड़ी है जिसके बाद सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची जिसने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक बबीता के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखी बात से यह पता चला है। कि वह परिजनों द्वारा शादी का रिश्ता तय किए जाने से नाराज थी, वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति 
