हल्द्वानी – उत्तराखंड की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में आयाम स्थापित करने हेतु सक्षम हैं। अपनी कला, प्रतिभा और लगन से पहले भी कई बेटियाँ देवभूमि का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख चुकी हैं। ऐसी ही एक प्रतिभावान बेटी की सफलता की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने नेट जेआरएफ परीक्षा में देशभर में 168वीं रैंक प्राप्त की है।
हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की छात्रा युक्ति पाण्डे की। युक्ति ने अपनी अथाह मेहनत और लगन से उत्तराखंड सेट एवं सीएसआईआर-नेट जेआरएफ की परीक्षा में जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। युक्ति की अपने विषयों और पढ़ाई के प्रति रूचि का इस बात से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि युक्ति ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद भी वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय से भौतिक विज्ञान में डॉ. नंदन सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही हैं।
युक्ति के परिवार में पिता चंद्रशेखर पाण्डे, माता मंजू पाण्डे और एक बड़ा भाई भी है। आपनी सफलता का पूरा श्रेय युक्ति ने अपने परिवारजनों एवं गुरुजनों को दिया है। युक्ति की इस उपलब्धि से कॉलेज में उनके सभी शिक्षक और सहपाठी तो खुश हैं ही साथ ही उनका पूरा क्षेत्र इस अभूतपूर्व उपलब्धि की खुशी मना रहा है। शहर के कई प्रबुद्धजनों जनों ने युक्ति को शुभकामनाएं देते हए उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
