Uttarakhand News: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग के 1564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड जल्द इन पदों की विज्ञप्ति जारी कर सकता है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग के 1564 पदों पर भर्ती की जानी है। विभाग की ओर से पूर्व में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में पदों के हिसाब से रोस्टर में खामियां थीं। इस पर बोर्ड ने विभाग को प्रस्ताव वापस भेजा था। स्वास्थ्य विभाग ने रोस्टर संबंधित खामियों को दूर कर संशोधन प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है।
अब बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.डीएस रावत ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए बोर्ड तैयार है। 3 जनवरी को बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग के संशोधित प्रस्ताव में रोस्टर संबंधित खामियों को ठीक किया गया है। बोर्ड का प्रयास रहेगा कि जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को भेजी जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

