Roorki News- रुड़की के हाथियाथल गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने ही गांव के दूसरे युवक को गोली मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश ऐम्स रेफर किया गया है। फिलहाल मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी पल पल पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गांव में डेरा डाल लिया है।
गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हथियाथल गांव में प्रदीप कुमार की टेलर की दुकान है, परिजनों का आरोप है कि प्रदीप कुमार अपनी दुकान से शाम के समय दुकान से घर लौट रहा था तभी कुछ दूरी पर पहुंचने पर गांव के ऋषभ पुत्र छोटे के बीच किसी बात को लेकर मामूली रूप से कहासुनी हो गई । जिसके चलते ऋषभ ने प्रदीप को गोली मार दी प्रदीप के पेट मे गोली लगी है। जिसकी हालत को गम्भीर देखते हुए सिविल होस्पिटल के डॉक्टरों ने घायल प्रदीप को हायर सैन्टर ऐम्स रैफर किया है। फिलहाल प्रदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में डेरा डाल लिया है। पुलिस अधिकारी पल पल पर नज़र बनाये हुए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

