उत्तराखंड : अजब हादसा हुआ, शिक्षिका की स्कूटी भिड़ी, टूट गया हाथी का दांत..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अजब हादसा हुआ : शिक्षिका की स्कूटी भिड़ी_ टूट गया हाथी का दांत..

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में मंगलवार सुबह एक ऐसा अनोखा सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

ADVERTISEMENTS

चकरपुर-बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर स्कूटी सवार एक शिक्षिका की सड़क पार कर रहे हाथी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि हाथी का एक दांत टूटकर सड़क पर गिर गया, जबकि शिक्षिका चोटिल बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार श्रीपुर बिछवा निवासी 23 वर्षीय शिक्षिका निकिता कापड़ी पत्नी रोहित कापड़ी अपने मायके टनकपुर से खटीमा स्थित निजी विद्यालय में पढ़ाने जा रही थीं। सुबह के समय जब वह चकरपुर-बनबसा के घने जंगल क्षेत्र से गुजर रही थीं, तभी अचानक एक हाथी राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने लगा। इससे पहले कि शिक्षिका कुछ समझ पातीं, उनकी स्कूटी सीधे हाथी से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड

टक्कर के बाद शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के दौरान हाथी का एक दांत टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के समय पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों में राइंका गैंडाखाली और राइंका सूखीढांग के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल थे। शाइस्ता परवीन, रवि बगोटी, रेखा कन्याल, पीएम शाह, डॉ. आरबी यादव, विक्रम सिंह धामी और महेंद्र पाल सिंह ने शिक्षिका के परिजनों, पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद एनएच एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वनक्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे में टूटा हाथी का दांत वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रेंज कार्यालय में रख दिया है। उन्होंने बताया कि यह पूरा क्षेत्र हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत आता है, जहां अक्सर हाथियों का झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पार करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?

वन विभाग ने अब इलाके में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और जंगल क्षेत्र में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की गई है।

यह अनोखा हादसा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में इंसानों के घायल होने की घटनाएं आम हैं, लेकिन किसी हाथी का दांत टूट जाना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें