तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
श्री केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। इस बीच, 19 मई की रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया और लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
प्रशासन की टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बीच 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया और यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया। रातभर चले अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य संचालित किए गए।
जिला प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर मार्ग को पुनः खोल दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : 23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड: रिहाई की आस में बैठा परिवार, ब्रिटेन में कैद कैप्टन अजय पंत के मामले की सुनवाई टली
उत्तराखंड में 8 नए ईको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव
नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने की सभी स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी
देहरादून: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली? सीएम धामी ने केंद्र के सामने रखीं बात
हल्द्वानी में 25 जुलाई को होगा पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी को मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में जगह, बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि
उत्तराखंड: बारिश में खेल रहा था 6 साल का मासूम, अगले ही पल हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार 
