Phori Garhwal News:मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों का निराकरण किया गया। आयोजित चौपाल में क्षेत्र के पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, आशा कार्यकत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की सूचना पूर्व में ही खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा को दे दी गयी थी किंतु खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा स्वयं उपस्थित नही हुए। जिसके चलते डॉ0 भारद्वाज ने प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा विवेक रावत का शासकीय कार्य में बाधा, जनहित में किये गये कार्य की अनदेखी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर वेतन रोकने का आदेश दिया।

इसके साथ ही श्रीमती लक्ष्मी चौहान प्र० प्र०अ० रा०प्रा०वि० मयालगांव विकास खण्ड पोखडा पर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, जनहित में कार्य न करने, कर्तव्य निवर्हन में लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही करते हुए जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) पोखडा में संबद्ध करने के आदेश दिए
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
