Uttarakhand weather: उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिन यानी 20 जून तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा पहाड़ से मैदान तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रविवार को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है इसके साथ ही राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार की भी संभावना है साथ ही कुछ मैदानी क्षेत्रों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा ऐतिहात बरतने की सलाह भी दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 और 21 जून को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 जून को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
