उत्तराखंड को सप्लाई चेन मैनेजमैंट और लॉजिस्टिक के लिए मिला पुरस्कार
केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने प्रदान किये पुरस्कार

नई दिल्ली में टाइम्स ग्रुप के कार्यक्रम इकोनोमिक टाइम्स सप्लाइ चेन और लॉजिस्टिक समिट में देश में बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक को लेकर हुई चर्चा में उत्तराखंड को सप्लाई चेन मैनेजमैंट और लॉजिस्टिक के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर इन्टरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदान किये गये।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में लगातार विकास हो रहा है। सड़क परिवहन सुविधाएं भी काफी विकसित हो चुकी हैं। देश में लगातार सड़कें और संसाधन तैयार हो रहे हैं, जो कि सप्लाई चेन में मददगार साबित हो रही हैं। वहीं लॉजिस्टिक के लिहाज से भी नई जगहें और डेस्टिनेशन बन रहे हैं। जिसमें उत्तराखंड भी उद्योग जगत की नजर में है। उत्तराखण्ड बढ़ती सड़कें और यातायात की सुविधा, व्यापार, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। देश के भूतल परिवहन और हाइवे मंत्री के हाथों ये पुरस्कार मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है।
राज्य की ओर से दिल्ली में उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
