देहरादून- बाबा केदार के भक्तों के लिए एक और खुशखबरी है कि अब आगामी 9 अक्टूबर से बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हेली सेवा की भी शुरुआत की जा रही है डीजीसीए की टीम अगले एक-दो दिनों में हेलीपैड सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे, इसके अलावा हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है गौरतलब है कि इस साल कोरोना के चलते अब तक हेली सेवा प्रारंभ नहीं हो पाई थी हालांकि टेंडर बहुत पहले हो गए थे राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद उकाड़ा ने चयनित हेली ऑपरेटर कंपनियों को हेली सेवा प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है, साथ ही हेली सेवा से आने वाले यात्रियों के लिए एस ओ पी भी जारी कर दी है।
इस यात्रा में गुप्तकाशी से 3875 रुपये, फाटा से 2360 रुपये और सिरसी से रुपये 2340 किराया रखा गया है। जबकि ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in पर जाकर कर सकते है। इस संबंध में उकाडा के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार छह से आठ अक्तूबर के बीच डीजीसीए की टीम सभी हैलीपैड्स का निरीक्षण करेगी। इसके बाद डीजीसीए की अनुमति मिलने पर हवाई सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी। नौ अक्तूबर से सेवाओं प्रारंभ करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी प्रारंभ कर दी गई है। यात्री किराया पहले से ही तय है। सभी यात्रियों से एसओपी का पालन करने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
