देहारादून: उत्तराखंड सरकार ने लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत दे दी है। प्रदेश में समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 16 दिनों से हड़ताल पर डटे कर्मचारियों के पक्ष में अब बड़ा फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने आदेश जारी करते हुए उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का निर्णय लिया है। इस फैसले का लाभ सबसे पहले पहले चरण में करीब 5500 कर्मचारियों को मिलेगा, जिससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यह शुरुआत भर है। आने वाले समय में प्रदेश के सभी उपनल कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से समान वेतन का लाभ दिया जाएगा।
लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने के बाद कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
