हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक भाभी अपने 10 साल छोटे देवर संग फरार हो गई. महिला घर से फरार होने से पहले जेवर, नकदी और अपनी तीन साल की बेटी को भी साथ ले गई. फिलहाल, पीड़ित पति ने पुलिस में पत्नी को ढूंढ खोज की गुहार लगाई है. पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.
पति ने अपने फुफेरे भाई को काम के लिए बुलाया, पड़ोस में दिलाया कमरा: बताया जा रहा है कि दमुवाढूंगा में रहने युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. रोजगार की तलाश में युवक करीब चार साल पहले उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी आया और टेंपो चलाने लगा. बताया जा रहा है कि युवक डेढ़ महीने पहले अपने फुफेरे भाई (18 साल) को काम के लिए हल्द्वानी बुलाया था. युवक ने उसे काम पर लगाया और पड़ोस में ही कमरा किराए पर दिला दिया.
देवर और भाभी की बीच बढ़ी नजदीकियां, बच्चों ने पिता को बता दी बात: इसी बीच उसके भाई और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. दोनों में मुलाकातें नहीं होती थी, लेकिन मोबाइल पर बातें खूब होती थी. पूरे दिन दोनों फोन पर काफी देर तक बातें करते थे, लेकिन बच्चों ने यह बात पिता को बता दी. जिसके बाद दोनों दंपति में झगड़ा होने लगा. गुस्से में पति ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद महिला घर से नकदी, जेवर और 3 साल की बेटी को लेकर भाग गई.
मौका पाकर भागे देवर-भाभी: पति का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने पत्नी और अपने फुफेरे भाई को भी समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने और मौका पाते ही भाग गए. पीड़ित पति ने पुलिस में तहरीर देते हुए पत्नी को ढूंढ खोज की गुहार लगाई है. उधर, काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है, तलाश की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
