- दुखद : रिखणीखाल विकासखंड की घटना, मां के साथ रक्षाबंधन पर नानी के घर आया था बच्चा
कोटद्वार। रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में रक्षाबंधन पर नानी के घर आए पांच साल के बच्चे आदित्य पुत्र देवेंद्र को गुलदार घर के आंगन सेले गया। कुछ देर बाद झाड़ियों में उसका एक पैर मिला है, घटना से परिवार में कोहराम मचा है। ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी ने बताया कि कोटा गांव के निवासी भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी का विवाह विकासखंड के उनेरी गांव में हुआ है। रक्षाबंधन पर वह सोमवार सुबह अपने पांच साल के बेटे को लेकर मायके आई। दिनभर पूरे परिवार और गांव वालों के साथ उन्होंने उत्साह के साथ राखी का पर्व मनाया। देर शाम
करीब सात बजे घर के आंगन में गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और जबड़े में दबोचकर झाड़ियों में लापता हो गया। घटना की सूचना लैंसडौन की तहसीलदार शालिनी मौर्य को दी। उनकी सूचना पर रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पहुंचे।
देखते ही देखते सैकड़ों लोग बच्चे की तलाश में जुट गए। रिखणीखाल के कानूनगो प्रीतम सिंह ने बताया कि घर से करीब डेढ़ किमी दूर झाड़ियों में बच्चे का एक पैर मिला है। अब उसके बचे होने की उम्मीद कम ही है। तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास काफी दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
