उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित

रुद्रपुर में बिना हेलमेट बाइक सवार का चालान काटने की बजाय घूस लेकर छोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

रुद्रपुर। बिना हेलमेट बाइक सवार युवकों का चालान करने के बजाय रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ने पर एसएसपी ने एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार बीते बुधवार को शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। नैनीताल रोड पर एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह ने बिना हेलमेट बाइक सवार कुछ युवकों को रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने युवकों से बातचीत की। नियमों के उल्लंघन पर चालान करने के बजाय उन्हें छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान बाइक सवार युवक ने पुलिस की बुलेट की डिग्गी में कुछ रुपये डाल दिए। इसके बाद एसआई वहां पहुंचे और बुलेट लेकर चले गए। एक महिला ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस पर एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद यातायात निरीक्षक ने एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी अजय गणपति को भेजी। इस पर एसएसपी ने दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट

जांच के आधार पर एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह को निलंबित किया गया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वालों और रिश्वत लेने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। – अजय गणपति, एसएसपी

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें