पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र की मोहनी रोड में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अयोध्या निवासी 38 वर्षीय रामजी पाल अपने परिवार और बच्चों के साथ 4/4 मोहिनी रोड स्थित एक मकान के सर्वेट क्वार्टर में रहता था। बुधवार सुवह करीब 10:30 बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा। इसी दौरान पत्नी सोनू पाल से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में रामजी ने कमरे के पास रखे धारदार पाठल से पत्नी के गले पर कई वार कर दिए।
आपसी कलह के बाद पत्नी को डंडे से पीटा, हालत गंभीर
हल्द्वानी। गौलापार के देवला तल्ला पजाया निवासी नीलम रावत (45) को उनके पति ने डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति महेंद्र सिंह रावत को हिरासत में ले लिया। नीलम की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। महेंद्र का कहना है कि पहले नीलम तलवार लेकर उसे मारने के लिए दौड़ी थी।
एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि महेंद्र सिंह रावत पेशे से किसान है। शुरुआती जांच में सामने आया कि नीलम उसकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। नीलम और महेंद्र का एक बेटा है। आए दिन किसी न किसी बात पर दंपती में विवाद होता रहता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी
Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती
उत्तराखंड: आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत
उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे 
