देहरादून : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। लोक कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेड फेयर उत्तराखंड की संस्कृति, हस्तशिल्प और विरासत को वैश्विक मंच देता है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल से पारंपरिक मेलों और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी।
सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर तेजी से काम कर रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा संस्कृति को जीवंत रखने के प्रयासों की सराहना की गई।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखंड पवेलियन में इस वर्ष स्थानीय उत्पादों के स्टॉल शुल्क माफ रहेगा। राज्य पवेलियन में एक करोड़ का बिजनेस और 2.50 करोड़ के ऑर्डर प्राप्त हुए।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 3.56 लाख करोड़ में से करीब 1 लाख करोड़ निवेश धरातल पर उतारा जा चुका है। एक जनपद–दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, मिलेट मिशन, पर्यटन और स्टार्टअप नीतियों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है।
सरकार ने धर्मांतरण, नकल माफिया और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की है और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर 
