चंपावत जनपद के खरही निवासी अग्निवीर जवान दीपक की पूंछ सेक्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, दस दिन पूर्व ही छुट्टी काटकर लौटे थे डूयूटी में वापस।
चंपावत,उत्तराखंड- चंपावत जिले के पाटी विकास खंड के खरही गांव निवासी अग्निवीर जवान दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में पाकिस्तान बॉर्डर में हुई मौत से स्वजन में कोहराम मच गया है। दीपक जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनात थे। वह दो साल पहले ही अग्निवीर में भर्ती हुए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दीपक दस दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी में वापस लौटे थे। मृतक जवान का पार्थिव शरीर सोमवार तक उसके पैतृक गृह पहुंचने की संभावना है। चंपावत जनपद के पाटी विकास खंड के खरही गांव निवासी दीपक सिंह (23) पुत्र शिवराज सिंह दो साल पहले ही अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनाती मिली थी। शनिवार की दोपहर ढाई बजे करीब संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से दीपक सिंह की मौत हो गई।
चौकी पर गोली चलने की आवाज सुनते ही सेना के अन्य जवान घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने खून से लथपथ दीपक को बटालियन चिकित्सा शिविर में पहुंचाया। जहां सेना के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की यह घटना दुर्घटनावश वश गोली चलने से जवान की मौत हुई है या अन्य वजह से।फिलहाल प्राप्त जानकारी अनुसार सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दीपक हाल ही में छुट्टी लेकर घर आए थे। खरही मेले में उन्होंने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। दस दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड़यूटी पर लौटे थे। मृतक सेना के जवान के परिजन उनकी शादी की तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन अचानक इस दुखद खबर को सुनकर पूरा गांव सन्न रह गया है। मृतक जवान की मां तारी देवी सदमे में चली गई हैं, पिता शिवराज सिंह भी खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं।
दीपक घर के चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। पाटी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक जवान का शव कब पहुंचेगा अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। इधर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग परिवार से मिलने पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, सोनू बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, चंद्रशेखर जोशी, तुलसी शर्मा, सूरज बोहरा, यशवंत सिंह कुमार, भगवान सिंह कुंवर सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस 

