देहरादून- बढ़ती महंगाई को पहले से झेल रहे आम आदमी की जेब और कटने वाली है क्योंकि सामान्य व्यक्ति के इस्तेमाल में होने वाली कई घरेलू चीजों पर जीएसटी लगा दिया गया है 18 जुलाई से इन सभी सामानों के दाम बढ़ जाएंगे। अगर एक नजर डालें पैगड़ एवं लेवल युक्त दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस, मछली पर 5% जीएसटी देना होगा। इसके अलावा अस्पतालों में ₹5000 गैर आईसीयू से अधिक किराए वाले कमरे पर 5 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।
चेक बुक जारी करने पर बैंकों की ओर से लिए जाने वाले शुल्क पर 18 फ़ीसदी जीएसटी लगेगा, इसके अलावा होटल के ₹1000 प्रति दिन से कम किराए वाले कमरे पर 12 फ़ीसदी जीएसटी लगेगा। वही टेट्रा पैक पर दर 12 फ़ीसदी बढ़ा कर 18 फ़ीसदी कर दी गई है। इसके अलावा प्रिंटिंग, राइटिंग, ड्राफ्टिंग इंक, एलईडी लाइट्स, एलइडी लैंप पर 12 फ़ीसदी की जगह 18 फ़ीसदी जीएसटी लगेगी।
इसके अलावा ब्लेड, चाकू, पेंसिल, शार्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्कीमर्स आदि पर 18 पर्सेंट टैक्स लगेगा आटा चक्की दाल मशीन पर 5% की जगह 18 पर्सेंट टैक्स लगेगा अनाज छटाई मशीन, डेयरी मशीन, कृषि उत्पादन छटाई मशीन, सर्किट बोर्ड पर 12 की जगह 18 फ़ीसदी जीएसटी लगेगा।
मिट्टी के उत्पादों पर 12% जीएसटी लगेगा, चिटफंड सेवा पर 18 पर्सेंट जीएसटी लगेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 
