- देखिए कैसे ऑपरेशन मुक्ति ने बदली इस बेटी की जिंदगी
देहरादून- बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए Ashok Kumar IPS, DGP के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वर्ष 2017 से ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” अभियान चालाया जा रहा है।
ऑपरेशन मुक्ति की सफलता में चार चांद लगा दिए हैं बेटी अक्श ने। वर्ष 2022 में अक्श का श्रीनगर स्थित Saint Terresa’s convent school में कक्षा 05 में दाखिला कराया गया था। बेटी अक्श ने 700 अंक में से 665.5 अंक 88.73 प्रतिशतप्राप्त करते हुए अपनी क्लास में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
वर्ष 2022 में इरशाद हुसैन द्वारा ऑपरेशन मुक्ति टीम को सूचित किया गया था कि बालिका अक्श पढ़ने में बहुत होशियार है और इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। आप इसका स्कूल में एडमिशन करा दो। इसकी पढ़ाई छूट गई है। बालिका को कॉन्वेंट स्कूल में दाखिले के लिए स्कूल मैनेजमैंट से अपील की गई, तो अक्श के पढ़ने की इच्छा और पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए स्कूल मैनेजमैंट ने अक्श का कक्षा 05 से लेकर कक्षा 12 तक स्कूल के खर्च पर स्कूल में दाखिला कर लिया।
बेटी अक्श से पौड़ी गढ़वाल पुलिस समय-समय पर स्कूल संबंधी मदद के लिए संपर्क करती रही। आज अक्श ने अपनी कड़ी मेहनत व स्कूल टीचरों के सहयोग से अपने स्कूल के साथ-साथ ऑपरेशन मुक्ति का नाम रोशन कर दिया है। बेटी अक्श से ऑपरेशन मुक्ति टीम ने फोन पर बातचीत की, तो अक्श ने धन्यवाद ऑपरेशन मुक्ति मुस्कुराते हुए कहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब 
