Haldwani News- हल्द्वानी कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किए गए आर्मी का जवान बनकर ओएलएक्स पर स्कूटी बेच कर ठगने वाला राजस्थान के अजमेर निवासी ठग ऑटो चालक है। लेकिन पुलिस के जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि ठग ऑटो चालक के आईसीआईसीआई बैंक जयपुर के खाते से 10 महीनों के भीतर में एक करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन हुआ है।
ऐसे में पुलिस के रडार पर अब बैंक से ट्रांजैक्शन हुए खातों की जांच शुरू कर दी गई है। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि पकड़ा गया अजमेर निवासी आरोपी रणजीत के पास तीन ऑटो है और ऑटो चलाने के साथ साथ ठगी का भी कारोबार करता है और और इसके कई अन्य साथी भी है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी ने अभी तक हल्द्वानी से एक व्यक्ति की ठगी करने का बात कही है लेकिन जांच पड़ताल में पता चला है कि कई राज्यों के लोगों से ऑनलाइन एक करोड़ ऊपर से अधिक की ठगी की गई। उन्होंने बताया कि मई 2021 में रणजीत के खाते से करीब 30 लाख रूपए का ट्रांजैक्शन हुआ है।
जबकि सितंबर 2020 से मई 2021 तक करीब एक करोड़ के आसपास का ट्रांजैक्शन हुआ है। गौरतलब है कि हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आर्मी के जवान बनकर ओ एल एक्स पर ठगी करने वाले अजमेर निवासी एक आरोपी रणजीत को सोमवार को गिरफ्तार किया था जिसके बाद पुलिस के पूछताछ के बाद द्वारा कई बड़े खुलासे किए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार 
