उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र से एक और दुखद खबर सामने आ रही है कि यहां आदमखोर गुलदार के हमले ने एक और घर में कोहराम मचा दिया। यहां घर के आंगन में काम कर रही महिला को गुलदार उठाकर ले गया और महिला को बेरहमी से खा डाला। महिला का क्षत-विक्षत शव घर से कुछ ही दूर पर मिला इस आदमखोर गुलदार के हमले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है घटना की जानकारी मिलते ही थल पुलिस प्रशासन ने वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके को रवाना हुई।
बताया जा रहा है कि घटना शाम 5:45 की है उप प्रभागीय वन अधिकारी नवीन चंद्र पंत ने बताया तहसील देवल थल के अंतर्गत गांव रिण पट्टी विसौना खान में एक महिला पर गुलदार द्वारा हमले किए जाने की सूचना मिली। महिला का नाम लीला देवी पत्नी दलीप राम उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। फिलहाल गुलदार से क्षेत्र को निजात दिलाने के लिए विभागीय कार्रवाई गतिमान है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

