टनकपुर- उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के चलते टनकपुर के किरोड़ा बरसाती नाले के उफान पर आ जाने से एक स्कूल बस पार करते समय पलट गई।
गनीमत यह रही कि उस समय बस में केवल चालक और हेल्पपर मौजूद थे, स्कूल बस बच्चों को टनकपुर पूर्णागिरी रोड पर लेने जा रही थी। इस बीच नाला पार करने के दौरान यह हादसा हो गया और बस पलटने के बाद वहां हेल्पर व ड्राइवर बहाव में फंस गये। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर और हेल्पर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बस में बच्चे मौजूद होने पर बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि स्थानीय प्रशासन की सूचना पर जेसीबी की मदद से बस को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया है । अब तक इस किरोड़ा नाले में कई हादसे हो चुके हैं लोग लंबे समय से यहां पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 

