Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां बहादराबाद में गंगनहर घाट पर एक महिला अपने 4 साल के बच्चे के साथ कपड़े धो रही थी, इसी बीच बच्चा खेलते हुए नहर में जा गिरा। बच्चे को बचाने के लिए मां ने भी नहर में छलांग लगा दी और उसके बाद दोनों लापता हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस व जल पुलिस के गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाकर मां शव बरामद कर लिया है वही बेटे की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक बहादराबाद में पथरी रौ पुल के पास कई वन गुर्जर परिवार रहते हैं। रविवार देर शाम एक परिवार की महिला कपड़े धोने के लिए गंगनहर घाट पर गई थी। महिला के साथ उसका चार साल का बेटा भी घाट पर गया था। महिला अपने कपड़े धोने लगी।

इस दौरान बच्चा खेलते-खेलते अचानक नदी में जा गिरा। बच्चा को डूबता देख महिला घबरा गई। पहले तो महिला ने शोर मचाया जैसे ही कोई मदद के लिए आता महिला ने नदी में बच्चे को बचाने की कोशिश में नदी में छलांग लगा ली।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम और जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मां बेटे को तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। थाना प्रभारी के मुताबिक महिला खातून का शव आसफनगर झाल से बरामद हो गया है वही बच्चे का अभी पता नहीं चल पाया है जिसकी तलाश की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग
उत्तराखंड: नौकरी के लिए पहाड़ छोड़ने की मजबूरी होगी खत्म? CM धामी ने छात्रों को बताई सरकार की तैयारी
उत्तराखंड: कथित आरोपों को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में तहरीर 
