Champawat News: उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा के लिए शहीद हो गया। इससे पहले पिथौरागढ़ निवासी जवान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए थे। अब चंपावत के देवीधुरा निवासी नंदन सिंह शहीद हुए हैं। जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।
बता दे कि अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी पूरी करके वापस लौट रही बस बीते दिन अनंतनाग चंदनबाड़ी में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे। बस में चम्पावत स्थित देवीधुरा के रहने वाले मेजर नंदन सिंह भी घायल हुए हैं। देवीधुरा के पखोटी गांव के 50 वर्षीय सूबेदार मेजर नंदन सिंह को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। जहां उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मेजर नंदन सिंह चम्याल कुमाऊं छात्र संघ के सचिव चेतन चम्याल के पिता हैं। कुमाऊं छात्र संघ सचिव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पिताजी मुझे आप पर गर्व है क्योंकि आप देश की रक्षा करते हुए एक सड़क हादसे में शहीद हो गए अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी करवा कर आप वापस अपने बटालियन को लौट रहे थे बटालियन को लौटते वक्त आप जिस बस में सवार थे उस बस की दुर्घटना हो गई जिसमें आप सभी रूप से चोटिल हो चुके थे आज इलाज के दौरान आप हम सबको इस दुनिया से छोड़ कर चले गए ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 

