Almora News: सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही मौत का सबब बन सकती है , ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से सामने आया है यहां कार का अचानक दरवाजा खोलने से बाइक सवार टकरा गए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है तथा घटना की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमेश्वर थाना क्षेत्र के पच्चीसी गांव के समीप चौना निवासी नरेश राम पुत्र राजेन्द्र राम व उसके 2 दोस्त बाइक से सोमेश्वर की ओर आ रहे थे।
छानी ल्वेशाल के पास कार संख्या यूके- 07- एफबी- 6376 का अचानक दरवाजा खुला तो बाइक सवार उससे टकरा गए। दुर्घटना में बाइक सवार नरेश राम (28) पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम पच्चीसी, अमित सिंह पुत्र पूरन सिंह, नर बहादुर घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर लाया गया। डॉक्टरों ने नरेश राम (28) पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम पच्चीसी मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक बाइक में पीछे बैठा हुआ था बाइक में तीन युवक सवार थे जिनमें केवल बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था।
थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि घायलों को राजकीय अतिरिक्त उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक का पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर 
