Pithoragadh News: पहाड़ों में तेंदुए का आतंक जारी है। अब बेड़ीनाग तहसील में तेंदुए ने एक बच्ची को शिकार बना डाला। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार चचड़ेत गांव में लोग गो-त्यार मना रहे थे। पान सिंह अपनी पत्नी कविता के साथ आंगन में खड़े थे। साढ़े तीन साल की बेटी कविता की पीठ पर थी। तभी घात लगाकर बैठा तेंदुआ मां की पीठ पर बैठी बेटी को झपटकर उठा ले गया।
इसके बाद परिवार ने हो हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। सभी बच्ची को ढूंढने निकले। करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव मिला। घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।
गुसाए ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। घटना के बाद विधायक फकीर राम टम्टा, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे। विधायक ने मृत बच्ची के माता-पिता को ढांढस बंधाने के साथ ही वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और पिंजरा लगाने को कहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 

