देहरादून। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में धर्मावाला के पास बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला समेत छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि पति और बेटा घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार छुटमलपुर जिला सहारनपुर यूपी का रहने वाला इरशाद परिवार समेत अपने बड़े भाई नियाज के बेटे और बेटी की शादी समारोह में शामिल होने पहाड़ी गली विकासनगर आया हुआ था। बीते बुधवार को शादी समारोह निपट गया था। बृहस्पतिवार की शाम को वह बाइक पर सवार होकर परिवार समेत छुटमलपुर लौट रहा था। वह मेहनत मजदूरी करता है। बाइक में उसके साथ पत्नी गुलिस्ता प्रवीन (36), बेटी अलफीसा (10), बेटा असद (5), मोहम्मद शाद (2) सवार थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब पौने चार बजे वे धर्मावाला चौकी से करीब 500 मीटर आगे पहुंचे।
इस दौरान इरशाद ट्रक को ओवरटेक करने लगा, लेकिन ट्रक के चालक ने गति कम नहीं की। इस बीच सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के लिए इरशाद ने बाइक को ट्रक की ओर मोड़ दिया। जिससे बाइक ट्रक की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। ट्रक का पहिया पत्नी के पेट और बेटी के सिर के ऊपर से होकर गुजर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 से सभी घायलों को उप जिला अस्पताल विकासनगर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गुलिस्ता प्रवीन और अलफीसा को मृत घोषित कर दिया। इरशाद और असद को प्राथमिक उपचार के बाद दून रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर
देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार 

