उत्तराखंड- उत्तरकाशी जिले के पुराना धरासू थाना से कुछ दूर आगे मरगांव जाने वाले रोड के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत कटिंग का कार्य चल रहा था। जहां पर एक पोकलैंड मशीन द्वारा सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था । तथा मशीन द्वारा कटिंग से निकला मलवा डंपर में लोड किया जा रहा था। समय लगभग 10:30 बजे रात्रि को अचानक पहाड़ी से मलवा व बड़े-बड़े बोल्डर से दो पोकलैंड मशीन व एक डंपर के ऊपर मलवा गिर गया।
मलवा आने से सड़क पर खड़े डंपर चालक व ठेकेदार मलबे में दब गए तथा साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के कारण सड़क से नीचे खाई में गिर गया। धरासू पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर व एसडीआरएफ ने साइड पर मौजूद मजदूरों की सहायता से मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को निकाला गया और खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। जिनको 108 की मदद से CHC चिन्यालीसौड़ लाया गया। सीएचसी चिन्यालीसौड़ में साइड इंचार्ज को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। तथा 2 अन्य ठेकेदार व डंपर चालक घायल व्यक्तियों का सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को मोर्चरी में दाखिल किया गया है।

मृतक का विवरण-
1– श्री सिकंदर पुत्र श्री मेहताब सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार। (साइड इंचार्ज)
घायल का विवरण-
1– श्री संजय चौधरी पुत्र श्री शीशपाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी-नियाजपुर, जिला हापुड, उत्तर-प्रदेश। (ठेकेदार)
2– श्री महेश नेगी पुत्र श्री लक्ष्मीचंद, उम्र 42 वर्ष, निवासी- ग्राम झाला, थाना हर्षिल, जिला उत्तरकाशी। (डंपर चालक)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 


