बाजपुर/उधम सिंह नगर, बाजपुर में ट्रक और कार की आमने सामने जबर्दरस्त भिड़ंत हो गई। ट्रक की टक्कर से कार सवार एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, वही प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने वाहन से घायल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया।
बता दें कि बाजपुर में मार्ग दुर्घटनाओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां आए दिन मार्ग दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है। वही ताजा मामला बाजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित GET पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने का है। जहां जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह अपनी कार से रुद्रपुर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

वही पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार शिक्षक गणपत सिंह की मौत हो गई जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए, वहीं पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने निजी वाहन से घायल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही दोराहा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
वही मार्ग दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में घायल का उपचार किया जा रहा है। इस दौरान बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ बर्खा मंडल ने बताया कि घायल की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 