Dehradun News- ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रविवार को मुनिकीरेती गंगा में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मेडिसिन कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के दौरान एक राफ्ट गोल्फ कोर्स रैपिड में पलट गई, जिस कारण राफ्ट में सवार एक महिला बेहोश हो गई है। वहीं महिला को तत्काल 108 के माध्यम से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि महिला एक मेडिसिन कंपनी में मार्केटिंग का काम काम करती थी, इस राफ्ट में 8 लोग सवार थे। इनमें से राफ्टिंग करने वाले 5 सदस्य शनिवार को मोहन चट्टी कैंप में रूके थे और आज रविवार सुबह उन्होंने ऑल मोस्ट राफ्टिंग कंपनी से राफ्टिंग बुक की थी।राफ्ट संचालक का नाम सुमित भंडारी बताया जा रहा है। जबकि मृत महिला का भाई भी राफ्टिंग करते समय राफ्ट में मौजूद था।
पुलिस के मुताबिक महिला का नाम रूपा कुमारी पुत्री दिनेश्वर सिंह (उम्र 28 वर्ष) है, जोकि 60/B लक्ष्मी नगर अंबाला, हरियाणा की रहने वाली थी। जबकि महिला के भाई का नाम आदित्य सिंह है, जो साथ में राफ्टिंग कर रहा था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 
