उत्तरकाशी- उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच यहां उत्तरकाशी जनपद से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है । बीती देर रात उत्तरकाशी के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है वाहन में कुल 4 लोग सवार थे।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार की देर रात लगभग 2:45 बजे बौन- पंजियाला मोटर मार्ग पर एक अशोका वाहन संख्या यूके 10 सीए-1137 पंजियाला विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे बीटेक कॉलेज के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में दो लोगों अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट, निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना देर रात हुई है रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है घटना की सूचना हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को दे दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
