Khatima News – जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा पेहनिया बाईपास हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाईकों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। वहीं स्कूटी सवार दो महिलाओं में से एक महिला गंभीर रूप से घायल तथा एक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए।
आपको बता दें कि अमांऊ निवासी लक्ष्मी पत्नी आन सिंह तथा कुमराह निवासी लक्ष्मी पत्नी प्रदीप सिंह स्कूटी से चारा लेने जा रहे थे। पहनिया इलाके में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार बानूसी निवासी मनोज पुत्र लक्ष्मण भट्ट व झनकट निवासी चंदू से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय खटीमा ले जाया गया ।जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत लक्ष्मी पत्नी आन सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरी गंभीर रूप से घायल महिला लक्ष्मी पत्नी प्रदीप सिंह को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। वहीं मोटरसाइकिल सवार घायल दोनों युवकों का नागरिक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। महिला की मौत की सूचना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। खटीमा नागरिक चिकित्सालय के डॉक्टर प्रशांत सिंह ने बताया कि 2 महिलाओं में से एक महिला लक्ष्मी देवी जिसकी उम्र 24 वर्ष है मृत्यु हो चुकी है तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल है। वही दो युवक भी घायल हैं जिन का इलाज किया जा रहा है।

बाइट 1- डाक्टर प्रशांत सिंह, नागरिक चिकित्सालय खटीमा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी – प्लॉट के दाखिल-खारिज में आ रही आपत्ति पर आयुक्त ने कराया समझौता, क्रेता को वापस मिले 5 लाख
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट
पिथौरागढ़ से दिल्ली-देहरादून हवाई सेवा को झटका, तारीख निकल गई लेकिन उड़ान शुरू नहीं
उत्तराखंड: निठारी कांड से बरी होने के करीब 10 माह बाद सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या
देहरादून :(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले
हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’
हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड: उत्तराखंड की इस खास परंपरा को बचाने की पहल, हल्द्वानी में जुटेंगे ढोल-दमाऊ के कलाकार 
