चंपावत- उत्तराखंड के चंपावत जनपद से दुखद खबर सामने आई है ,जिले के बाराकोट के पंडालों सेरा गांव में अंगीठी की गैस लगने से दंपति की मौत हो गई। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
चंपावत जिले के बाराकोट के पाड़ारसों सेरा गांव निवासी गिरधर सिंह अधिकारी शिक्षा विभाग में चंडीगढ़ में तैनात थे। उनका परिवार चंडीगढ़ ही रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गिरधर सिंह पत्नी कलावती देवी के साथ गांव आए थे। वह गांव में नया मकान बनाने की योजना बना रहे थे।
रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई। बंद कमरे में गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दंपति की मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
