- कर्णप्रयाग : नदी में बह गई महिला, तलाश जारी
कर्णप्रयाग। संगम पर एक महिला अलकनंदा नदी में बह गई। उसकी खोज के लिए अभियान चलाया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग पाया।
थानाध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि कर्णप्रयाग के सुभाषनगर निवासी सोहन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी (40) बिना बताए घर से चली गई। जब वह और उसकी बड़ी बेटी उसके पीछे गए तो लक्ष्मी संगम की तरफ जाते हुए दिखाई दी। थोड़ी देर बाद उसको अलकनंदा नदी में बहते हुए देखा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचना पर एसडीआरएफ को बुलाया गया। लक्ष्मी की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
- नदी में बहे पांचवें युवक का शव भी मिला
पौड़ी। पावौ चौकी क्षेत्र में हुए कार हादसे के बाद नदी में बहे पांचवें युवक का शव पुलिस ने संतूधार से बरामद कर लिया है। चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पंवार ने बताया कि युवक की पहचान हिमांशु शाह (20) पुत्र अनिल शाह के रूप में हुई । बीते 21 सितंबर को पाव चौकी के समीप पाबौ-कोटद्वार मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गई थी जिसमें पांच लोग लापता हो गए थे। आठ दिनों तक पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से चले अभियान के बाद सभी शव बरामद कर लिए गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया 

