उत्तराखंडः (दुःखद)- अग्निवीर भर्ती फेल हुआ पहाड़ का युवक, गटका जहर मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Bageshwar News: खबर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से है। यहां अग्निवीर भर्ती में फेल होने पर एक युवक ने जहर गटक लिया। उपचार के दौरान युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार मंे कोहराम मचा गया।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गोस्वामी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। सोमवार की रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि कमलेश वह कोरोनाकाल से फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। पिछली बार भी असफल रहा। इस बार अग्निवीर भर्ती में वह फिजिकल और मेडिकल में फिट था। एनसीसी का सी सार्टीफिकेट भी उसके पास था। सोमवार को भर्ती का परीक्षाफल आया। उसने रिजल्ट देखा और असफल होने पर जहर गटक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई

कपकोट थानाध्यक्ष विवेक चंद्र ने बताया कि जहर खाने से पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेट्स भी डाला था, जिसमें उसने भर्ती नहीं होने के कारण यह कदम उठाने की बात की है। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। भर्ती में असफल होने की जानकारी उनके पास नहीं है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें