शांतिपुरी- उधम सिंह नगर जनपद के जवाहरनगर निवासी भुवन चंद्र भट्ट पटियाला डिप ऑर्डिनेंस यूनिट पटियाला में नायक के पद पर तैनात थे। 19 सितंबर रविवार को वह इंदिरा केनाल नहर में बह गए थे। आर्मी के काफी सर्च अभियान के बाद मंगलवार को यूनिट द्वारा आर्मी के जवान का शव नहर से बरामद किया था।
आज जवान का पार्थिव शरीर जवाहर नगर शांतिपुर पहुंचा। भुवन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर को देख सभी की आंखे नम हो गई। जवान के पार्थिव शरीर के साथ भारत माता की जय, जब तक सूरज चाद रहेगा भुवन तेरा नाम रहेगा नारो के साथ क्षेत्र गुंजायमान हो गया।इस दौरान किच्छा तहसीदार और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
80 किलोमीटर दूर पानी में तैरता मिला जवान का शव
डिप ऑर्डिनेंस यूनिट पटियाला में तैनात उधम सिंह नगर जवाहर नगर निवासी भुवन चंद्र भट्ट का शव घटना स्थल से 80 किलोमीटर दूर खनौरी शहर के पास नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद आज जवान का पार्थिव शरीर उनके आवास जवाहर नगर लाया गया। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर क्षेत्र में पहुंचा तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान जवान को देख सभी की आंखे नम हो गई।
2 माह बाद है शादी की पहली सालगिरह
मृतक जवान भुवन भट्ट को दो माह बाद शादी की पहली सालगिरह में आना था लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। आज उसका शव तिरंगे पर लिपट कर घर आया। भुवन का विवाह 29 नवंबर 21 को हल्द्वानी की पूजा से हुआ था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
