Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा से दुखद खबर सामने आई है यहां छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सैनिक 2 दिन पहले ही छुट्टियों पर घर आया था। एक रात वह खाना खाकर सोया और फिर सुबह कभी भी उस नींद से न उठा। उत्तराखंड के खटीमा में अवकाश पर घर आए जवान की मौत हो गई। जवान के स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था, वह 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था।
पहाड़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोहन सिंह गुरंग वर्ष 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 1/9 यूनिट जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था। 2 दिन पूर्व 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था। मंगलवार की शाम को मोहन खाना खाकर सो गया। बुधवार की सुबह जब वह नहीं उठा। तो स्वजन उसके कमरे में पहुंचे। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर उपनिरीक्षक किशोर पंथ एवं एसआई पंकज महर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अविवाहित था। मृतक के पिता डीएससी में कार्यरत है वर्तमान में वह भी जम्मू में ही तैनात हैं। परिवार में माता वह बहन हैं। घटना की सूचना के बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
